फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो- दो उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए, जबकि अन्य पदों पर दो से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त सौराज सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार शर्मा और चौधरी राजकुमार वर्मा ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह एवं रामनरेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विकेश कुमार खटाना एवं धर्मेंद्र चौधरी और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार एवं धर्मपाल सिंह ने नामांकन किए हैं।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए चौधरी राजेश कुमार सैनी, जितेंद्र सिंह पुंडीर एवं प्रतुल कुमार चौहान, सह सचिव के लिए नाहिद खानम, अनिल कुमार, पंकज कुमार सैनी, राजेश कुमार सुखई, ओम सिंह, रूपेश कुमार और सीनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य के लिए प्रतिभा चौहान, सुरेशपाल, सखावत अली खान, दुष्यंत त्यागी, भीम सिंह, मान सिंह, सहदेव त्यागी, जरनैल कुमार सैनी, जसपाल सिंह, पवन सिंह, मुनीर आलम और नगीना सिंह उम्मीदवार हैं। इसके अलावा जूनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य पद के लिए यशपाल सिंह, अनुज कुमार, विपिन कुमार धीमान, अमित कौशल, अलताफ अहमद, अरुण सिंह, विकास पुंडीर, नेहा गोयल, ओमकार सिंह, सुधीर कुमार, विंदू शुक्ला और चंद्रवीर सिंह भाग्य आजमाएंगे। अब बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 8 फरवरी को कलक्ट्रेट परिसर में मतदान की प्रक्रिया कराई जाएगी। उसी दिन शाम तक मतगणना होने पर चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed