फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हर वर्ग का उत्थान, जनता की हर समस्या का करेंगे समाधान

हर वर्ग का उत्थान, जनता की हर समस्या का करेंगे समाधान

Tue, 01 Jan 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
हर वर्ग का उत्थान, जनता की हर समस्या का करेंगे समाधान
सहारनपुर। नववर्ष 2019 का आज पहला दिन है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांसद, सभी राजनीतिक दलों के विधायकों और महापौर ने अमर उजाला से बातचीत में नए साल में हर वर्ग का उत्थान करने व जनता की हर समस्या के समाधान का संकल्प लिया। इसके साथ ही विपक्षियों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तो भाजपा सांसद और विधायकों ने पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन


जिस तरह बीते साढ़े चार साल और खासकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हर वर्ग का उत्थान हुआ है। इसी तरह 2019 में भी लोगों को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ताकि सहारनपुर में रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रही। सभी मूलभूत सुविधाओं के अलावा जनपद के चहुमुखी विकास होगा। इस वर्ष कई ऐसे कार्य कराएंगे, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज किए जाएंगे। -राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा सांसद।
विज्ञापन


उनका प्रयास रहेगा कि नव वर्ष में कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। पहले की तरह ही बिना भेदभाव के विकास की किरण आखिरी छोर तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनवाई जाएगी। -देवेंद्र निम, विधायक भाजपा, रामपुर मनिहारान।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में जितना काम हुआ है, आज तक किसी भी सरकार ने इतना विकास नहीं किया है। वह नए साल में इससे भी ज्यादा विकास कराने का प्रयास करेंगे। लोगों को बेहतर इलाज, बिजली, पानी, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस वर्ष सहारनपुर में ऐसे विकास कार्य होंगे, जो सहारनपुर के इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगे। -डाक्टर धर्म सिंह सैनी, नकुड़ से विधायक एवं आयुष राज्य मंत्री।

हमारा नववर्ष हिंदू तिथि के अनुसार अप्रैल में नवरात्र के साथ शुरू होता है। कुछ लोग अंग्रेजी तिथि के हिसाब से नववर्ष मनाते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि सहारनपुर का नाम दुनिया के नक्शे पर चमके। इसके लिए वह और भाजपा सरकार जनपद में तमाम ऐसे विकास कार्य कराएगी, जो आज तक किसी सरकार में नहीं हुए। नए साल के साथ वह जीवनभर जनता की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। -ब्रिजेश सिंह, विधायक भाजपा, देवबंद।

मेरा प्रयास है कि जनता को किसी तरह की समस्या न होने दी जाए। नववर्ष में भी लोगों की प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक निधि का एक-एक रुपया जनता के विकास में लगाया जाएगा और झूठ-फरेब की राजनीति करने वाले दल से जनता को निजात दिलाई जाएगी। -मसूद अख्तर, विधायक कांग्रेस, सहारनपुर देहात।

पहले की तरह ही नववर्ष जनता की सेवा में समर्पित होगा। घाड़ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। भाजपा सरकार की नाकामी के कारण कई परियोजनाएं दम तोड़ चुकी हैं, जिनको फिर से शुरू कराने का प्रयास करेंगे। इसके लिए विधानसभा में भी जोरशोर से मुद्दा उठाया जाएगा। -नरेेश सैनी, विधायक कांग्रेस, बेहट।

जनता की सेवा उनका धर्म है। 2019 में भी इसी संकल्प के साथ काम करेंगे। लोगों की जो समस्याएं रह गई हैं, उनका समाधान नए साल में कराएंगे। इसके साथ ही केंद्र पुन भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। -प्रदीप चौधरी, विधायक भाजपा, गंगोह।

समाज से नफरत खत्म करने के साथ प्रेम और भाईचारा कायम करेंगे। पाखंड का सफाया कराया जाएगा। इसके लिए जनता को भी जागरूक किया जाएगा। भाजपा सरकार में शहर का विकास कार्य रुक गया है, उनका संकल्प है कि 2019 में विधानसभा में तमाम मामलों को उठाकर शहरवासियों सहित जनपद के लोगों की मांगों को पूरा कराएंगे। -संजय गर्ग, विधायक सपा, शहर


नगर निगम के बोर्ड का गठन होने के बाद सवा साल में जितना काम हुआ है, उससे अधिक कार्य 2019 में कराया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से काम शुरू कराया जाएगा। इस वर्ष जनता को स्मार्ट सिटी का काम दिखने लगेगा। जनता की सेवा के लिए दिन-रात काम करेेंगे। -संजीव वालिया, महापौर, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed