फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के घंटाघर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।

शुक्रवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के सामने ही धरना देकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे पार्टी के मंडल प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। बकाया बिल भुगतान के नाम पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो गलत हैं। इसके अलावा विद्युत निगम के कर्मी अवैध वसूली भी कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता प्रथम एके वर्मा को ज्ञापन देकर कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाया है, उनसे किश्तों में भुगतान लिया जाए। कनेक्शन की जांच करने के दौरान उपभोक्ता के हस्ताक्षर भी कराए जाएं, दर्ज कराए गए मुकदमों को निरस्त कराया जाए, जर्जर खंभे और लाइनों को बदलवाया जाए तथा टारगेट बनाकर जाति विशेष की बस्तियों में ही चेकिंग नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, उपाध्यक्ष शालिनी पांडेय, शिवकुमार पप्पू, नसीर कामरेड, महबूब अब्बासी, सलीम मलिक, लाला, सनव्वर, फुरकान, इकबाल मलिक, मुस्तकीम, आदिल, इलियास, सलमान, ताबिश मलिक, इस्लाम हैदर और मीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed