{"_id":"5bf4628ebdec2269812aa0a3","slug":"151542742670-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी पालन 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी पालन 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी पालन 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव माटकी झरौली में 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी ने कहा कि स्वरोजगार से ही ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी को समाप्त किया जा सकता है। पशुपालन में बकरी पालन व्यवसाय लाभकारी है। तकनीक के साथ यह व्यवसाय नई पहचान देता है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एमएसएमई और नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक रमेश चंद ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ तभी होगा, जब संकल्प के साथ व्यवसाय करने की ठानी जाए। वित्तीय जागरूकता केंद्र के प्रभारी मोहसिन रजा ने जन धन योजना, अटल पेंशन, बीमा सुरक्षा, आयुष्मान भारत सहित विभिन योजनाओं की जानकारी दी। अमित कुमार चौबे, नेहा जिंदल ने कहा की बकरी पालन कम कीमत एवं कम समय में अधिक आय देने वाला व्यवसाय साबित हो सकता है। इस अवसर पर सरनजीत कौर, अरुण जैन, राम विलास, लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र, नीलम, शादाब आदि उपस्थित रहे।