{"_id":"5bec71b4bdec226b327d7694","slug":"151542222260-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता: कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता: कर्दम
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद और जिला प्रभारी कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र में पुन: प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। राज्यसभा सांसद ने माल्यार्पण कर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
मंगलवार की रात चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने चुुनाव संचालन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाए। पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन पूरी मेहनत के साथ करेंगे। ताकि सहारनपुर में पार्टी प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत हासिल करें। इस दौरान लोकसभा प्रभारी सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नगर विधानसभा प्रभारी सुखदर्शन सिंह, दिनेश सेठी मौजूद रहे। बुधवार को राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव पिंजौरा में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पार्षद फूल कुमारी, ललित कटारिया, अनिल चौधरी मौजूद रहे।