फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा विधायक के विरोधियों को पूर्व विधायक का समर्थन

भाजपा विधायक के विरोधियों को पूर्व विधायक का समर्थन

Sat, 27 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के विरोधियों को पूर्व विधायक का समर्थन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह और रणखंडी के ग्रामीण के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल में ही भाजपा से नाता तोडने वालीं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने विधायक के विरोधियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शुक्रवार को पुंडीर ने फेसबुक पर लिखा कि वह रणखंडी के छोटू राणा के कथन के साथ खुद को जोड़ रही हैं। इसलिए मुझे भी अपराधी माना जाए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ओडियो वायरल कर क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले छोटू राणा को अभी तक गांव के लोगों का समर्थन मिल रहा था। लेकिन अब उसे बाहरी समर्थन भी मिलने लगा है। शुक्रवार को भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने फेसबुक पर लिखा कि मैं रणखंडी गांव के छोटू राणा के कथन के साथ खुद को जोड़ रही हूं, मेरी भी रिपोर्ट लिखाई जाए और छोटू राणा के साथ मुझे भी अपराधी मान लिया जाए। पुंडीर द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट को छोटू राणा समेत अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है। इतना ही नहीं शशिबाला पुंडीर को जानने वाले लोग फेसबुक पर ही उनसे इसको लेकर सवाल भी कर रहे हैं। जिससे साफ है कि रणखंडी के ग्रामीणों और विधायक के बीच चल रहा विवाद जल्द समाप्त होने वाला नहीं है। इस मामले में शशिबाला पुंडीर का कहना है कि फेसबुक पर छोटू राणा के समर्थन में उन्होंने ही यह बातें लिखी हैं। साथ ही कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। जो कुछ हो रही है वो बिल्कुल ठीक हो रहा है। बता दें कि बृहस्पतिवार को पुलिस धमकी भरी ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में छोटू राणा की गिरफ्तारी के लिए रणखंडी गांव में गई थी, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ को देख उसे बैरंग ही लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed