फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां बाला सुंदरी के दर्शन करने पहुंचीं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम

मां बाला सुंदरी के दर्शन करने पहुंचीं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम

Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मां बाला सुंदरी के दर्शन करने पहुंचीं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम
देवबंद (सहारनपुर)। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने बृहस्पतिवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा आराधना की। इस दौरान मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें चुनरी ओढ़ाकर मां का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे राज्यसभा सांसद कांता कर्दम श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में पहुंची और मां के चरणों में मत्था टेका। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने पूजा अर्चना कराई और सांसद को मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। इस अवसर पर कांता कर्दम ने कहा कि उनकी बहुत पहले से इच्छा थी कि वह देवबंद जाकर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। मां के दर्शन कर उन्हें मन की शांति मिली है। जिसको वह शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं। इस दौरान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से उन्होंने देवीकुंड सरोवर की पानी निकासी की समस्या के समाधान कराने का आग्रह किया। जिस पर सांसद ने उन्हें समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ मेरठ की पूर्व पार्षद सरिता सिंह, संदीप शर्मा एड., जिला मंत्री डा. पवन सवंई, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशुकांत शर्मा, रोबिन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed