फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छुआछूत मिटाना है दलित मूवमेंट का उद्देश्य : जिग्नेश मेवाणी

छुआछूत मिटाना है दलित मूवमेंट का उद्देश्य : जिग्नेश मेवाणी

Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
छुआछूत मिटाना है दलित मूवमेंट का उद्देश्य : जिग्नेश मेवाणी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गुजरात के वड़गाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि देश भर में चलाया जा रहा दलित मूवमेंट किसी को विधायक या सांसद बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज में फैली छुआछूत की बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए है। उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को अपना भाई बताते हुए कहा कि देश में नए विकल्प की जरूरत है। मोदी के खिलाफ एक मजबूत गठजोड़ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे जिग्नेश मेवाणी कार से अपने पांच साथियों के साथ छुटमलपुर की हरिजन कालोनी स्थित भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। मेवाणी ने सबसे पहले चंद्रशेखर की माता कमलेश देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे चंद्रशेखर से गले मिले और वहां इकट्ठा हुए समर्थकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इसके बाद वे चंद्रशेखर के साथ उनके आवास की दूसरी मंजिल पर चले गए। वहां अकेले में दोनों ने करीब आधा घंटा तक बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि देश में परिवर्तन की जरूरत है। परिवर्तन होना चाहिए जरूरी नहीं की परिवर्तन चुनाव लड़ कर ही हो। बसपा संस्थापक कांशीराम ने देश में जगह जगह घूम कर परिवर्तन ला दिया था। उन्होंने कहा कि हमें कांशीराम, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एवं संविधान को पढ़ना होगा तथा अपने बच्चों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन

जिग्नेश ने कहा कि दलितों के हितों के लिए वे अब तक देश के बीस राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। महागठबंधन न बनने की स्थिति में उनका कहना था कि हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है। उन्होंने कहा कि सड़कें तो उनकी अपनी हैं। उन पर उन्हें आंदोलन करने से कोई नहीं रोक सकता है। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जाने वाली नई रणनीति के सवाल पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मोदी जी बॉलिंग करेंगे और हम सब बैटिंग करके देश को एक नया विकल्प देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि चन्द्रशेखर ने सहारनपुर से जो आवाज बुलंद की है उनका भी सभी को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के दबे कुचले और वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसमें चंद्रशेखर जैसे युवाओं की सदैव जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
नौ अक्तूबर को होगी बड़ी सभा
चार दिन तक पंजाब का दौरा करने के बाद मंगलवार की दोपहर छुटमलपुर अपने आवास पर पहुंचे भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने बताया कि आगामी 9 अक्टूबर को सहारनपुर में भीम आर्मी की एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed