फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाईवे बनने से जिले के विकास को मिलेगी गति : राघव

हाईवे बनने से जिले के विकास को मिलेगी गति : राघव

Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हाईवे बनने से जिले के विकास को मिलेगी गति : राघव
हाईवे बनने से जिले के विकास को मिलेगी गति : राघव
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 709बी 1543 करोड़ की लागत से बनेगा। इसका निर्माण 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

दीवानी कचहरी पुल के पास स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में सांसद ने बताया कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी से हाईवे का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही हाईवे निर्माण को हरी झंडी मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की मंशा ठीक नहीं थी। इसलिए से 2010 से आज तक हाइवे निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने केंद्र को हाइवे के लिए अनापत्ति पत्र देकर नवंबर 2017 में ही इसे नेशनल हाईवे घोषित कर दिया था। अब तेजी से हाईवे के निर्माण का कार्य होगा। इसका पूर्व खर्च सरकार उठाएगी। सहारनपुर से दिल्ली का सफर अब तीन घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। सहारनपुर, शामली-दिल्ली और लोनी गाजियाबाद से होते हुए यह हाईवे निकलेगा। भाजपा सरकार में ही सहारनपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला है। देवबंद-रूड़की रेल लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अनेक योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। जल्द जनपद में बड़ा परिवर्तन नजर आएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, राहुल लखनपाल शर्मा, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed