फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में अलर्ट

भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में अलर्ट

Thu, 06 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में अलर्ट
सहारनपुर। एससी, एसटी एक्ट को लेकर सवर्णों के भारत बंद के आह्वान पर जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। जिले के संवेदनशील गांवों एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान को लेकर सहारनपुर में अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है और न ही कोई संगठन ही अभी तक इस मुद्दे को हवा दे रहा है। लेकिन जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है। यही नहीं सीओ और एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सुबह आठ बजे से ही लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील गांवों में पुलिस पिकेट लगाई जा रही है। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। यही नहीं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल गाड़ियां एवं लेपर्ड एवं अन्य प्रकार से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले से किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने भारत बंद का आह्वान नहीं किया है और न ही कहीं इस बात को लेकर कोई बड़ी चर्चा की ही सूचना मिली है। फिर भी सतर्कता के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था करा दी गई है। जिले भर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed