फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राफेल विमान खरीद में कथित घोटाले पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

राफेल विमान खरीद में कथित घोटाले पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
राफेल विमान खरीद में कथित घोटाले पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर राफेल विमान खरीद में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भारतीय सेना की जरूरत के अनुसार डॉ. मनमोहन सरकार ने 116 राफेल विमानों का सौदा फ्रांस के साथ 670 करोड़ रुपये प्रति विमान की दर से किया था, मगर वर्तमान सरकार ने 1670 करोड़ रुपये प्रति विमान की दर से सौदा कर एक लाख आठ हजार करोड़ का घोटाला किया है। इसकी सच्चाई जनता के सामने आना जरूरी है। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि छह दशक पुरानी एचएएल कंपनी को दरकिनार कर केंद्र सरकार ने अनुभवहीन निजि कंपनी को विमान के रखरखाव का जिम्मा दिया है, जिसमें साजिश नजर आ रही है। प्रदर्शनकारियों में अशोक सैनी, संजीव कौशल, प्रवीण चौधरी, अर्चित जैन, अशोक शर्मा, इंद्र कपूर, सोनू पंवार, संजय वालिया, नसीब खान, जादोराम, ओमवीर, मुजफ्फर अली, मजहर सिद्दीकी, सौरव गर्ग, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed