{"_id":"5b6c8bb94f1c1b49778b7006","slug":"151533840313-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर हर तरफ रही बोम बल की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर हर तरफ रही बोम बल की गूंज
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर हर तरफ रही बोम बल की गूंज
रामपुर मनिहारान/बड़गांव/नानौता/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले के देहात के मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में लंबी लंबी लाइनें लगी रही। कांवड़ शिविरों के समापन पर भंडारों का आयोजन किया गया।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान में स्थित प्राचीन मंदिर श्री ठाकुरद्वारा, डिपटन वाला मंदिर, शिव मंदिर बाजार कला, कालोनी शिवपुरी, ब्लाक कालौनी, बालाजी धाम सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसमें लता शर्मा, स्नेह लता गुप्ता, अविका गुप्ता, संतोष खरबंदा, सीता भारद्वाज, सुमन अग्रवाल, बबीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बड़गांव में हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवरात्रि पर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही जड़ौदा पांड़ा, दल्हेड़ी, चंदपुर महेशपुर, बड़गांव, अंबेहटा चांद, मिर्जापुर, बडूली माजरा, खुदाबक्सपुर माजरा, शिमलाना आदि गांवों के मंदिरों में महिलाओं की भी लंबी लंबी लाइनें लगी रही। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
नानौता में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, जल, शहद, बेल पत्र, गंगाजल जैसे पंचामृत से जलाभिषेक करते हुए मन्नत मांगी। पूरे वातावरण में बोल बम बम और हर-हर महादेव के साथ जयकारे गूंजते रहे। उधर कांवड़ियों द्वारा सड़कों पर भगवान भोले के जयकारों के साथ वंदेमातरम और भारत माता की जयकारों के साथ तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर में शिवरात्री की पहली रात में भगवान शंकर का जागरण किया गया। इस दौरान कलाकारों ने भोलेनाथ के भक्तिगीतों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसमें सतीश राठौर, नीरज गोयल, पंडित राजकुमार, भीम सैन, धर्मपाल सैनी, अंकित वर्मा, राजेश राणा, नीटू धीमान, चिंटू शर्मा, मोनू कश्यप, नरेंद्र बंसल आदि का सहयोग रहा। मनकामेश्वर शिव मंदिर और वैदिक शिव सत्संग मंदिरों में देर रात तक जलाभिषेक किया गया।