{"_id":"5b6b3c814f1c1ba23e8b5e01","slug":"151533754497-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मंदिरों की सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मंदिरों की सुरक्षा चाक चौबंद
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए शिवभक्त अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को जलाभिषेक होगा। इसके लिए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के 14 मंदिरों को दो प्लाटून पीएसी की विशेष सुरक्षा प्रदान की गई है।
हरिद्वार से जल लेकर शिवभक्त कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंच रहे हैं। प्रमुख शिवालयों पर भारी भीड़ लगी हुई है। जिसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की है। शहर के सात प्रमुख मंदिरों भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर, शकलापुरी का प्राचीन शिव मंदिर तथा विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर समेत जिले भर के प्रमुख 14 मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है। शहर के अलावा देवबंद, गंगोह, नानौता एवं चिलकाना के प्रमुख सात शिवालयों में सुरक्षा लगाई गई है। इनकी सुरक्षा के लिए सभी संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिसबल को ड्यूटी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। 100 उप निरीक्षक लगाए गए हैं, 450 सिपाही एवं दो प्लाटून पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा शहर में कांवड़ियों के आवागमन की व्यवस्था में बृृहस्पतिवार को 350 पुलिसकर्मी पिकेटिंग केे लिए 75 उप निरीक्षक एवं दो कंपनी आरएएफ लगाई गईं हैं।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। रास्तों में भी पुलिस तैनात की गई है। प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।