फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सात दिन में करना है 20 लाख की आबादी में पात्रों का चयन

सात दिन में करना है 20 लाख की आबादी में पात्रों का चयन

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सात दिन में करना है 20 लाख की आबादी में पात्रों का चयन
सहारनपुर। जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे लोगों का 20 लाख की आबादी में सात दिन में चयन किया जाना है। इसके लिए जिले की 887 ग्राम पंचायतों में सर्वे तो शुरू कर दिया गया, लेकिन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से सर्वे प्रभावित हो रहा है। इनमें भी ज्यादातर सफाई कर्मचारी शामिल हैं। 31 जुलाई को सर्वे पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में करीब 20 लाख की आबादी निवास करती है। शासन के निर्देशानुसार आवास योजना, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, अंतोदय राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सहित आठ योजनाओं से वंचित रहे लोगों को चयनित करना है। सोमवार को सर्वे में लगाए गए ग्राम सचिवों, एडीओ को प्रशिक्षण दिया गया था। ग्राम सचिवों और एडीओ सहित 200 कर्मचारियों को इस ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें ज्यादातर सफाई कर्मचारी शामिल हैं, जिनके माध्यम से ग्राम पंचायतों में फार्म बंटवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को जल्द से जल्द फार्म भरकर देने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन फार्म भरने से संबंधित जानकारी के बारे में ग्रामीणों को नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत
सहारनपुर। गांव सोना अर्जुनपुर निवासी राजवीरी, प्रेमो, मेमो और मंथलेश ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके गांव में विधवा और वृद्धा पेंशन से कई लोग वंचित है। कम पढ़े लिखे लोगों ने फार्म भरने में गलती की थी, जिस कारण उनको पात्रता सूची बाहर कर दिया गया, लेकिन अब दोबारा फार्म बंटवाए जा रहे हैं। फार्म भरने से संबंधित जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में कम पढ़े लिखे लोगों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को फार्म भरने से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एडीओ और ग्राम सचिवों को लगाया गया है। सर्वे 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा और पात्रों के पुन: सत्यापन, पुनरीक्षण के बाद सही आंकड़ों का प्रकाशन होगा।
- मंशाराम यादव, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed