{"_id":"5b50dc004f1c1be94b8b5b54","slug":"151532025856-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पुलिस बल के साथ बाजार से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पुलिस बल के साथ बाजार से हटवाया अतिक्रमण
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबे में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम बेहट ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के सामने डाली गई टीन शेड उतरवाने के साथ ही नाले के सामने के अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया। चेतावनी दी कि यदि फिर से अतिक्रमण किया तो सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
एसडीएम बेहट वैभव शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे राजस्व टीम और पुलिस बल लेकर छुटमलपुर पहुंचे। उन्होंने कलसिया बस स्टैंड से अभियान शुरू किया। उन्होंने नाले के आगे आ रही दुकानों की टीन शेड को उतरवाने के साथ ही सामने खड़ी रेहड़ी, ठेली और खोखे वालों को पीछे कराया। दुपहर तीन बजे तक एसडीएम बाजार में रहे और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा। रोडवेज के सामने दीवार से आगे सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटवाया गया। तिराहों पर लगाई गई जूस और फलों की रहेडियों को भी हटवाया। प्रशासन के सख्त रुख के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने चेताया कि दुकानदार या तो खुद ही अतिक्रमण हटा ले अन्यथा अबकी बार जेसीबी मंगवा कर नालों के सामने किया गया निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। एसडीएम के जाने के बाद भी दुकानदार देर शाम तक अपनी टीन शेड को उतारने में लगे रहे। बता दें कि अतिक्रमण के चलते आए दिन कसबे में जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनो स्कूली रिक्शा को रोडवेज बस की टक्कर के हादसे के पीछे भी अतिक्रमण बड़ी वजह थी।