{"_id":"5b1983344f1c1bb06e8b6c09","slug":"151528398644-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टेंपो चालक और मालिक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टेंपो चालक और मालिक की मौत, दो घायल
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर बुधवार की रात तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने सवारी लेकर जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार दो सवारियां घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे पेपर मिल रोड पर सहारनपुर से सवारियां लेकर टपरी की ओर टेंपो जा रहा था। जब वह पेपर मिल फाटक के निकट पहुंचा, उसी समय सामने से तेज गति से आज रही ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीखें सुनकर लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े। तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो चालक प्रमोद ( 40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी हिम्मतनगर, राजेंद्र (55 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल निवासी स्टार पेपर मिल, राहुल (22 वर्ष) पुत्र अनिल निवासी हिम्मतनगर तथा मेहरबान निवासी टपरी को निकाला, लेकिन टेंपो चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अन्य तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राजेंद्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
-----------
-- बंद होने के बावजूद पेपर मिल रोड पर दौड़ रहे हैं ट्रैक्टर-ट्राली
पेपर मिल रोड को प्रशासन ने निर्माण के चलते 20 जून तक के लिए बंद कर रखा है। सिर्फ हल्के वाहनों के लिए आवागमन की अनुमति दी गई है, लेकिन भारी वाहनों को रोकने के लिए टपरी फाटक पर तैनात पुलिस हल्के वाहनों, टेंपो को इस सड़क पर जाने से रोकती है, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहन इस मार्ग पर चल रहे हैं। लोग लगातार पुलिस पर अवैध धन लेकर बड़े वाहनों को इस मार्ग पर जाने की छूट दे रहे हैं।