{"_id":"5b085a354f1c1bb36e8b4995","slug":"151527274037-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडकाऊ भाषण पर सांसद कांता कर्दम पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भडकाऊ भाषण पर सांसद कांता कर्दम पर मुकदमा
Updated Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री की रैली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मेरठ की राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उड़न दस्ता टीम प्रभारी की तहरीर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र गंगोह के उड़न दस्ता टीम प्रभारी कल्याण सिंह राणा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 22 मई को कस्बा अंबेहटा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली में मेरठ से राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने अपने भाषण में भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने भारत-पाक बंटवारे के दौरान हुए अत्याचारों को प्रमुखता से उठाया था। उस समय किसी भाजपा नेता ने उन्हें नहीं रोका था। प्रशासन ने उनके बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में माना था। इसी लिहाज से गंगोह के रिटर्निंग अफसर ने भाजपा सांसद के भाषण की सीडी चुनाव प्रेक्षक को भेजकर निर्देश मांगे थे। चुनाव प्रेक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नकुड़ कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सांसद कांता कर्दम के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।