{"_id":"5b031d724f1c1bd3408b6e57","slug":"151526930802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को साधने आज अंबेहटा आएंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को साधने आज अंबेहटा आएंगे योगी
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को साधने आज अंबेहटा आएंगे योगी
अंबेहटा/सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर अंबहेटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रिहर्सल भी किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होने के साथ सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।
अंबेहटा में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सभास्थल का दौरा किया। बताया गया कि मंच से 100 मीटर की दूरी पर हैलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना लोकसभा उपचुनाव से पार्टी प्रत्याशी मृगांका के पक्ष में वोट मांगने आ रहे हैं। वह दोपहर 12 बजे हैलीकाप्टर से अंबेहटा पहुंचेंगे।