{"_id":"5af88d954f1c1bd6408b51ea","slug":"151526238613-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष डॉ. एसएस गोयल, मुख्य अतिथि रहे नगर विधायक संजय गर्ग, कॉलेज सचिव चंद्रकांत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. एके डिमरी और कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रवीन काद्यान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदना पांडेय ने मां सरस्वती की वंदना पेश की। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। मुकीम ने मो. रफी द्वारा गाए गीतों की प्रस्तुति अपनी आवाज में दी। अंत में कॉलेज के प्रतिभावन छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शाकिर, सोनम, मो. ईनाम, आयशा, प्रवेश कुमार, नितिन सैनी आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. पूनम त्यागी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शुभम गोयल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दुर्गेश मोहन, जया त्यागी, निशा यादव आदि मौजूद रहीं।