{"_id":"5af09d464f1c1b61098b878a","slug":"151525718342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर डीएम से मिले कांग्रेसी
Updated Tue, 08 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फायर रेंज से उठाए जाने वाले वन गुर्जरों को दूसरी जगह पर बसाने और हाई टेंशन लाइन के टावरों का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायक डीएम पीके पांडे से मिले। डीएम ने मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया है।
सोमवार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर के नेतृत्व में वन गुर्जर और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि फायर रेंज में रहने वाले वन गुर्जरों को वहां से उठाया जा रहा है। जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से तो सही है, लेकिन वन गुर्जरों को दूसरे स्थानों पर बसाने का प्रबंध किया जाए। उन्होंने पिछले दिनों घाड़ के ग्राम हिंदू वाला में कई घरों में लगी आग से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नल्हेड़ा गुर्जर, छिदबना और मनानी सहित कई गांवों में पावर ग्रिड टावर लगाया जा रहा है। जिनका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने टाईप ए के टावर का 3.50 लाख, टाईप बी का 5 लाख और डी का 8 लाख और डी का 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग डीएम से की गई। इस दौरान तालिब प्रधान, सफी, सूरजमल, नबी, रिजवान अली, परवेज आलम, माजिद, नौमान, वाजिद अली, गुलाम नबी सहित अन्य मौजूद रहे।