{"_id":"5ae227e94f1c1b05418b6a7c","slug":"151524770793-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से घायल शिवसैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से घायल शिवसैनिक की मौत
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से घायल शिवसैनिक की मौत
सरसावा। शाहजहांपुर में बुधवार रात ट्रक की टक्कर से घायल हुए शिव सैनिक की हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुधवार रात सरसावा निवासी शिव सैनिक अजय आर्य तथा रविंद्र उर्फ भूरा बाइक से शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम झरौली जा रहे थे। जिस समय वे ग्राम शाहजहांपुर में चिलकाना बाईपास के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों शिव सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था। इसके चलते घायलों को काफी देर तक कोई मदद नही मिल पाई।
सूचना मिलने पर शिवसेना के जिला प्रमुख ग्राम झरौली निवासी कुलदीप उर्फ पप्पू चौधरी पहुंचे तथा पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सरसावा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर रविंद्र के परिजन उसे देहरादून पास जॉलीग्रांट स्थित मेडिकल कालेज ले गए। लेकिन इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई।