फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रांजेक्शन फेल होने से अटकी सैंकड़ों छात्रों की छात्रवृति

ट्रांजेक्शन फेल होने से अटकी सैंकड़ों छात्रों की छात्रवृति

Mon, 23 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रांजेक्शन फेल होने से अटकी सैंकड़ों छात्रों की छात्रवृति
ट्रांजेक्शन फेल होने से अटकी सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में ट्रांजेक्शन फेल होने से सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। इसकी वजह खाता अपडेट ना होना माना जा रहा है। छात्रों ने पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, समस्या के समाधान के लिए छात्र विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रों के छात्रवृत्ति फार्म ऑनलाइन भरवाए गए। पिछले दिनों जिले में भारी संख्या में छात्रों के ऑनलाइन फार्म भरने में खामियां मिली थी। शासन ने गाइड लाइन जारी कर ऑनलाइन फार्म में त्रुटियां दूर कराई थी। मगर, अब सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति बैंक खाते में ट्रांजेक्शन फेल होने से अटक गई है। इस कारण छात्रों में जागरूकता का अभाव भी माना जा रहा है। क्योंकि, ज्यादातर छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए बैंकों में अपने खाते खुलवाए। मगर, उन्हें अपडेट नहीं दिया, जिस कारण खाता बंद होने की स्थिति में ट्रांजेक्शन फेल हो रही है। 30 अप्रैल तक खाता अपडेट ना होने की स्थिति में ऐसे छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। अंबाला रोड एक शिक्षक संस्थान में पढ़ने वाली ज्योति वर्मा ने बताया कि उनके खाते में छात्रवृत्ति नहीं आई है, जबकि उसके साथ पढ़ने वाली ज्यादातर छात्राओं की छात्रवृत्ति आ गई है। बैंक अधिकारी खाता अपडेट ना होने की बात कह रहे हैं, जबकि उसने कुछ समय पूर्व ही खाता खुलवाया था। गंगोह निवासी छात्र राजकुमार शर्मा ने भी जिला समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति ना आने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सैकड़ों छात्रों ने पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

बैंक खाता अपडेट ना होने पर जिले में 594 छात्रों की छात्रवृत्ति की ट्रांजेक्शन फेल हुई है। छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक का समय बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में अगर खाते को अपडेट नहीं कराया तो छात्रवृत्ति का पैसा शासन को वापस चला जाएगा। छात्रों को खाता अपडेट करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed