फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने दी किसान भवन खाली करने की चेतावनी

भाकियू ने दी किसान भवन खाली करने की चेतावनी

Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने दी किसान भवन खाली करने की चेतावनी
गंगोह (सहारनपुर)। पशुओं के लिए पेयजल एवं बैठने के लिए शेड की व्यवस्था ना किए जाने की सूरत में भाकियू की नगर इकाई ने 20 अप्रैल को ताला तोड़ कर किसान भवन खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि 11 अप्रैल को मंडी सचिव को मंडी परिसर में स्थित किसान भवन को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके लिए उन्हें 17 अप्रैल तक का समय दिया था। इसके अलावा किसानाें के लिए स्वच्छ शौचालय, पशुओं के पानी के पीने और बैठने के लिए शेड की व्यवस्था करने की मांग भी की गई थी। चेतावनी दी कि यदि मंडी परिषद ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो किसान 20 अप्रैल को ताला तोड़ कर किसान भवन को किसानों के लिए खोल देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी मंडी परिषद की होगी। भाकियू ने आरोप लगाया कि दो दशक से मंडी परिषद ने किसान भवन पर कब्जा कर वहां कूड़ा करकट भर रखा है। अब्दुल खालिक, राजा राम, फूल सिंह, प्रताप, रियासत, आरिफ, इलियास, इसरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed