{"_id":"5ad78de04f1c1ba0098b535d","slug":"151524076000-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैट्रन से बदसलूकी पर नर्सेस संघ ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैट्रन से बदसलूकी पर नर्सेस संघ ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा मैट्रन के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इससे नाराज राजकीय नर्सेज संघ ने आरोपी कर्मचारी द्वारा माफी न मांगने तक प्रतिदिन दो घंटे कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
राजकीय नर्सेज संघ की मंडलाध्यक्ष सुनयना आलम ने बताया कि 17 अप्रैल को मैट्रन आशा रॉबर्ट और शकुंतला बेनसन प्रतिदिन की तरह अपना काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आया, जिसने उनके हाथ में जबरन झाडू पकड़ाते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। अपशब्द कहे। चूंकि आशा रॉबर्ड दिल और शुगर की मरीज हैं। ऐसे में उनकी हालत बिगड़ गई। मामले की शिकायत डीएम, एसएसपी और अपर निदेशक स्वास्थ्य से की गई है। चेतावनी दी है कि जब तक कर्मचारी दोनों मैट्रन से माफी नहीं मांग लेता है, तब तक संघ से जुड़ी सभी नर्स प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगी।
आयुष आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रामपुर मनिहारान में संपूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। इसमें चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने अपनी सेवा दी। सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलजोर सिंह, मनोज कुमार आदि का सहयोग रहा।