{"_id":"5acd08484f1c1b133d8b4712","slug":"151523386440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर उर्फ रावण की जेल में भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर उर्फ रावण की जेल में भूख हड़ताल जारी
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कारागार में चौथे दिन भी चंद्रशेखर उर्फ रावण की भूख हड़ताल जारी रही। चार दिन से सिर्फ पानी पीकर भूख हड़ताल कर रहे चंद्रशेखर के साथ जिले के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान तीन लोगों की तबियत भी खराब हो गई।
दलितों के खिलाफ की गई एफआईआर को वापस किए जाने की मांग को लेकर सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण की जिला कारागार में भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि चौथे दिन भी रावण ने सिर्फ पानी ही पिया। जिससे उसकी तबियत भी खराब होने लगी है।
रावण के साथ ही जिले के विभिन्न गांवों में भी दलित समाज के लोगों एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की। रामनगर, रामगढ़, आमवाला के अलावा बेहट, ग्राम आलमपुर कलां, रहना, जॉनीपुर, हौजखेड़ी, आलमपुर माजपुर, खुशहालीपुर, नौरंगपुर, उसंड, कबीरपुर, कादरपुर, शब्बीरपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल ली।
विज्ञापन
--। एक-एक गोली का हिसाब मिलने तक भूख हड़ताल
भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है कि दलित समाज के लोगों पर गोलियां चलवाई गईं है। जब तक एक-एक गोली का हिसाब नहीं मिल जाता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।