फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहे कांग्रेसी

दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहे कांग्रेसी

Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहे कांग्रेसी
दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहे कांग्रेसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और विधायक उपवास पर रहे। उन्होंने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। भाजपा सरकार पर दलित और डॉ. आंबेडकर हितैषी होने का ढोंग करने का आरोप लगाया।

गांधी पार्क में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार को सद्बुद्घि देने के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने भाजपा और आरएसएस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, दलित उत्पीड़न की घटनाएं कई गुणा बढ़ी हैं। यही वजह है कि आज भाजपा के दलित सांसद भी उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ बोलने लगे हैं। कहा कि भाजपा का डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति प्रेम एक छलावा है, जिसे दलित समझ चुका है। बेहट विधायक नरेश सैनी और सहारनपुर देहात मसूद अख्तर, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, चमन लाल चमन, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, प्रवीण चौधरी, लियाकत अली, मजाहिर राना, सुशील अंबोली, हाजी बहार अहमद, गणेश दत्त शर्मा, नसीब खान, संजय वालिया, अशोक सैनी, अमरदीप जैन, अरविंद पालीवाल, इशरत जहां, मुमताज समेत अनेक कांग्रेसी उपवास पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed