{"_id":"5ac7c7f04f1c1bdc618b5fab","slug":"151523042288-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की कोशिश न करे पाक: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की कोशिश न करे पाक: उलमा
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भारत के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की कोशिश न करे पाक : उलमा
देवबंद(सहारनपुर)। फिल्म अभिनेता सलमान खान को काले हिरण मामले में अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के ट्वीट से देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान हमारे देश के भाईचारे को खत्म करने की कतई कोशिश न करे। अदालत ने सलमान खान को सिर्फ सिर्फ अपराधी होने के नाते सजा सुनाई है।
जोधपुर की अदालत ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को काले हिरण के 20 साल पुराने मामले में 5 साल की सजा सुनाई तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट किया कि सलमान खान को अल्पसंख्यक होने के कारण इतनी बड़ी सजा सुनाई गई है। ख्वाजा आसिफ के भारत में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के बीच दरार पैदा करने वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए मदरसा असगरिया के उस्ताद व नायब शहर काजी मौलाना अजफर हुसैन मियां ने कहा कि भारत की हिंदू-मुस्लिम एकता, प्यार मोहब्बत और एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का रिवाज पूरे विश्व में मशहूर है। आज तक कोई भी इसे न तो खत्म कर पाया और न ही कभी कोई कर पाएगा। इसलिए पाकिस्तान हमारे देश के भाईचारे को खत्म करने का प्रयास न करे तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अदालत ने सलमान खान को उनके द्वारा किए गए अपराध की सजा दी है। इसमें हिंदू और मुस्लिम वाला मसला कहां से आ गया। तमाम भारतीय अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं।