फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ में उमडे़ श्रद्धालु

प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ में उमडे़ श्रद्धालु

Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ में उमडे़ श्रद्धालु
प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ में उमडे़ श्रद्धालु
विज्ञापन


गंगोह। नगर और देहात में श्री महर्षि कश्यप जयंती बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। प्रभातफेरी उपरांत जनकल्याण यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर भर में पुष्पवर्षा और जलपान से प्रभातफेरी और शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
महर्षि कश्यप गुरू कालू बाबा समिति के तत्वाधान में प्रभात फेरी का शुभारंभ मोहल्ला मोहम्मद गोरी स्थित शिव मंदिर से किया गया। इससे पूर्व समिति संस्थापक रामेश्वर कश्यप और संरक्षक विरेंद्र कश्यप द्वारा झंडा पूजन कराया गया। जीतराम कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार और विजय कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में सबसे आगे लक्ष्मीचंद कश्यप धर्म ध्वजा उठाकर चल रहे थे। प्रभात फेरी में महिला पुरुष श्रद्धालु महर्षि कश्यप एवं गुरू कालू बाबा के जयकारे लगाते हुए झूमते-गाते चल रहे थे। प्रभात फेरी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस पहुंचकर सम्पन्न हुई। नगर भर में पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। प्रभात फेरी का संचालन हेमा कश्यप, भारती कश्यप, जूली कश्यप, प्रीति कश्यप, सोनू कश्यप ने किया। जनकल्याण यज्ञ उपरांत अतिथि सम्मान समारोह में विधायक प्रदीप चौधरी, श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, जि.प.स. चौधरी नक्षत्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, गगन गर्ग, सभासद दीपांशु गोयल, रमेशचंद गर्ग, कुमार फौजी, संजय कम्हेड़ा आदि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। महंत सुशील शर्मा ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष सेवकराम कश्यप, संगठन मंत्री सुशील कश्यप और प्रचार मंत्री सुरेंद्र कश्यप ने आभार जताया। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। इसमें राजेंद्र कश्यप, दीपक, ऋषिपाल, सुभाष, संजय, सन्नी, कन्हैया, विकास, अमित, जोनी, रूपा, राखी, शिया रानी, सावित्री, प्रियंका, कनक, कौशल देवी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम मोहम्मदपुर गुर्जर में भी महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि कश्यप कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान शशि देवी ने किया। शोभायात्रा में मनोहारी झांकियां शामिल रही। इस अवसर पर लोगों में कुशल पाल कश्यप, तेजपाल कश्यप, राजवीर कश्यप, जयंत कश्यप, मोनू कश्यप, धर्म कश्यप, हरिराम कश्यप, विशंभर, ऋषि पाल कश्यप, आदि लोगों का शोभायात्रा में सहयोग रहा। समापन पर प्रधान प्रतिनिधि वीरसेन ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed