फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने जाम किया गंगोह-लखनौती मार्ग

किसानों ने जाम किया गंगोह-लखनौती मार्ग

Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने जाम किया गंगोह-लखनौती मार्ग
गंगोह (सहारनपुर)। गन्ना तौल केंद्र पर तौल क्लर्क सहित कर्मचारियों के नदारद रहने से गुस्साएं किसानों ने लखनौती मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तौल क्लर्क से बात की। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

जाम लगा रहे किसानों शाहिद, बिल्लू, आसिफ, सलीम, तनवीर, आसू आदि का कहना था कि वह सुबह 8 बजे से गन्ना तौल केंद्र पर भूखे प्यासे खडे़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तौल क्लर्क 10 बजे ही तौल बंद कर यहां से नदारद हो गया था। इसके बाद 4 बजे तक उनका कोई अता-पता नहीं है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस के प्रभारी ने तौल क्लर्क से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि उक्त किसान बिना पर्ची के गन्ना तुलवाने का दबाव बना रहे है। उसने बिना मिल की पर्ची के गन्ना तौल करने में असमर्थता जताई। पुलिसकर्मियों ने जब किसानों से गन्ना पर्ची के बारे में पूछा तो अधिकांश किसान पर्ची नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed