फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी: बदरुद्दीन

सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी: बदरुद्दीन

Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी: बदरुद्दीन
सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी: बदरुद्दीन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि विवाद को लेकर कोर्ट के बाहर मध्यस्थता का प्रयास कर रहे ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर की बयानबाजी पर कहा कि यदि देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है तो उसकी जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी।

दारुल उलूम में राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया के इजलास में शिरकत करने पहुंचे मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने खास बातचीत में कहा कि आज मुल्क के हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जिसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो ये हालात और भी घातक हो सकते हैं। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान देशवासियों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि का मसला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि इस मुद्दे पर कोर्ट के बाहर कोई फैसला नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी वो बोर्ड को मंजूर होगा। इसके बाद इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की बयानबाजी करने की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती। लेकिन उसके बावजूद इस मसले पर लगातार नये नये बयान आ रहे हैं। मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कोर्ट के बाहर मध्यस्थता का प्रयास कर रहे श्रीश्री रविशंकर जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे नफरत का माहौल बन रहा है। अगर इस मुद्दे को लेकर मुल्क का सांप्रदायिक सौहार्द खराब होता है तो उसकी जिम्मेदारी श्रीश्री रविशंकर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed