{"_id":"5a81dcb04f1c1b8f268b98ca","slug":"151518460080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में वारियर्स और टेबिल टेनिस में मनु बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में वारियर्स और टेबिल टेनिस में मनु बने विजेता
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के तहत सोमवार को बास्केटबाल और टेबिल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गईं। बास्केटबाल में जेवी जैन वारियर्स की टीम विजेता बनी, जबकि टेबिल टेनिस में डॉ. मनु गुप्ता ने बाजी मारी।
बास्केटबाल प्रतियोगिता में छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल जेवी जैन वारियर्स और जेवी जैन बुल्स के बीच हुआ। वारियर्स की टीम ने 38-32 के अंतर से जीत हासिल की। र्तिका और आकांक्षा ने 12-12 और तनु ने 11 अंक बनाए। बुल्स की ओर से महिमा ने 10 और कनिका ने नौ अंक बनाए। शिक्षकों के बीच हुई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में डॉ. मनु गुप्ता ने शिव कुमार गुप्ता को 11-8, 11-13 और 11-9 के अंतर से पराजित किया। इस दौरान डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. शशी नोटियाल, डॉ. संजीव तोमर, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बैडमिंटन के लिए चयन ट्रायल कल
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 से 18 फरवरी तक लखनऊ में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम गठित की जानी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 14 फरवरी की सुबह दस बजे से तथा मंडलीय ट्रायल उसी दिन दोपहर 12 बजे से होगा। खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2005 के बाद का होना चाहिए। ट्रायल के दौरान उन्हें जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।