फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

Fri, 02 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच
सहारनपुर। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की, जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 126 रन से मैच जीता। प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। पहला मैच अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी और कैल्विन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैल्विन की टीम ने 18.4 ओवर में मात्र 77 रन पर ढेर हो गई। मयंक ने 16 और मोहित ने 12 रन बनाए। अग्रवाल एकेडमी के लिए भीम और अम्मान ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए मैच जीत लिया। दूसरा मैच माता गुरबचन कौर एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए। रोहित नेगी ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी माता गुरचरण कौर एकेडमी की टीम मात्र 37 रन पर सिमट गई। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, विनीत मित्तल, राजीव आर्य, डॉ. एके गुप्ता, डॉ.पीके शर्मा, भावना तोमर, विक्रांत, आदिल खान, राजीव शर्मा, भपेंद्र कच्छल, सचिन राठौर, नदीम, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर के शूटरों ने लगाए निशाने
सहारनपुर। शामली राइफल क्लब शामली में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। अफीफा रिजवान ने 10 मीटर पीप साइट में स्वर्ण और एक रजत, काखरा ने कांस्य, मयंक ने स्वर्ण, निखलेश ने रजत, शौर्य प्रताप ने रजत और कांस्य, अभिनव, नवीन और जतिन ने स्वर्ण, प्रज्ज्वल और शेखर ने कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। सभी शूटर ईगल आई शूटिंग एकेडमी के कोच विकास नैन के प्रशिक्षु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed