फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम बरसी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची टीम

ग्राम बरसी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची टीम

Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्राम बरसी में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची टीम
तीतरो (सहारनपुर)। गांव बरसी में शिकायतकर्ता द्वारा शौचालयों में बरती गई अनियमितता की शिकायत के बाद जांच टीम ने घर-घर जाकर सत्यापन किया।
विज्ञापन

गांव निवासी महावीर ने डीएम को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में अनियमितता एवं फर्जी तरीके से पुराने शौचालयों को नया दिखाकर लाखो रुपये के गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की थी। जिसमें बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दोनों पक्षों से बात की और शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार कई लोगों के घरों में शौचालय है ही नही और उनकी सब्सिडी की रकम बैंक से निकल चुकी है। सरकार की मंशा के अनुरूप बनने वाले शौचालयों को लोगों ने अपने मन मुताबिक बनाया हुआ है। ग्राम प्रधान द्वारा शौचालयों का गेट देना ही बताया बाकी का खर्च अपनी जेब से किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ग्रामीण के घर पर शौचालय का निर्माण नही हुआ फिर उसकी धनराशि का भुगतान हुआ दिखाया गया है। इसी तरह दर्जनों शौचालय पुराने है उस पर पेंट करके नया बनाया गया है। जांच अधिकारी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच करा ली गई है। रिपोर्ट बनाकर डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed