फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सबसे पहले अच्छा नागरिक होना जरूरी

सबसे पहले अच्छा नागरिक होना जरूरी

Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सबसे पहले अच्छा नागरिक होना जरूरी
सबसे पहले अच्छा नागरिक होना जरूरी
विज्ञापन


सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि सबसे पहले अच्छा नागरिक होना जरूरी है। व्यक्ति अपने किए गए कार्यों से ही अच्छा बनता है।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम पीके पांडेय ने की। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोगों को मिल रहा है। मदरसा आधुनिकीकरण योजना अंतर्गत अध्यापकों को मानदेय भौतिक सत्यापन करने के पश्चात भेजा जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक विभाग के निरीक्षक मोमिन हसन ने वक्फ संपत्तियों के बारे में बताया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुदसिया अंजुम और पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि हमारा समाज तभी ऊपर उठ पाएगा, जब हम घर-घर में तालीम की शमा रोशन करेंगे। सरदार दलजीत सिंह कोचर ने उचित शिक्षा प्राप्त करने एवं ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी और अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन डा. शाहिद जुबैरी ने किया। सलीम अहमद, नियाज अहमद, शोएब खान, शाहनवाज, सोनू कुमार, नियाज अहमद, शाहनवाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed