फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर
पुल के लिए सर्वेक्षण होने से ग्रामीणों में खुशी
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील क्षेत्र के गांव नसरूल्लागढ़ व हरियाणा के गुमथला के समीप नगली गांव के घाट पर यमुना नदी पर पुल बनने की खबर से दोनों प्रदेशों के लोगों में खुशी की लहर है। हरियाणा सरकार ने दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए गुमथला के पास नगली घाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
क्षेत्र वासियों की वर्षों से चली आ रही मांग पर सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा व हरियाणा के रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा के प्रयास से हरियाणा हरियाणा सरकार ने नसरूल्लागढ़-नगली घाट पर यमुना नदी पर पुल बनाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर पुल के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है तथा जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व हरियाणा जाने के लिए यमुना नदी पर तीन स्थानों पर पुल बनाने के लिए प्रस्ताव पहुंचे थे। विगत 4 मई को पीडब्ल्यूडी ने तीनों की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया था तथा एक निजी एजेंसी द्वारा सर्वे कराया गया था। सर्वे में हरियाणा के नगली घाट को सबसे उपयुक्त बताया गया। पुल निर्माण प्रस्तावित होने पर यमुना नदी के किनारे बसे गांव नसरूल्लागढ़ के पूर्व प्रधान चंद्रभान, गजेसिंह, देवेंद्र सिंह, हिमाचल सिंह, नरेश प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा, टाबर के जबरसिंह, जगमाल वकील, कंवरपाल सिंह, सतबीर फतेहपुर, शुक्रताल के प्रधान सौराज सिंह व ओमपाल कांसेपुर आदि ने अशोक राणा, लोकेंदर सिंह, चौधरी राजकुमार, चंद्रभान, सतपाल, लोकेश सैनी आदि ने बताया कि पुल निर्माण में सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा व हरियाणा के रादौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामसिंह राणा का अहम योगदान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जनवरी 2016 को हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर पुल की जरूरत का जिक्र किया था, जिसमें मंत्रालय की ओर से सड़क परिवहन मंत्रालय को गुमथला में पुल निर्माण के लिए लिखा गया था। विभागीय टीम ने क्षेत्र का दौरा किया तो वहां के ग्रामीणों ने 500 मीटर पुल निर्माण की बात कही थी। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना किनारे बसे हरियाणा व यूपी के गांवों के किसानों की जमीनें यमुना के दोनों ओर हैं। बिना पुल के किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोनों प्रदेशों के किसानों की मांग पर पुल निर्माण के लिए सहारनपुर सांसद राघव लखन पाल शर्मा व अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से पुल का निर्माण नगली घाट पर ही कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed