फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू मांगों को लेकर 15 दिसंबर को तहसीलों में करेगी धरना प्रदर्शन

भाकियू मांगों को लेकर 15 दिसंबर को तहसीलों में करेगी धरना प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाकियू मांगों को लेकर 15 दिसंबर को तहसीलों में करेगी धरना प्रदर्शन
भाकियू मांगों को लेकर 15 दिसंबर को तहसीलों में करेगी धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 15 दिसंबर को प्रदेश की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

बुधवार को मकबरा गांव में सुनील चौधरी की अध्यक्षता व केहर सिंह चौधरी के संचालन में बैठक में ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में किसान भाजपा की सरकार बनवाकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, वे झूठे साबित हुए हैं। किसान का मुनाफा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान की फसलों की लागत यूरिया, डीएपी, बीज, कीटनाशक, मजदूरी, सिंचाई, डीजल, बिजली तथा कृषि यंत्रों की कीमतें बढ़ने से फसलों में आने वाली लागत दोगुनी हो गई है। जिससे किसान का लाभांश शून्य हो गया है। इन सब मुद्दों को लेकर यूनियन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर 15 दिसंबर को प्रदेश की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने सरकार से बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, सभी किसानों के कर्जे माफ करने, गांगनौली, नानौता समेत कई चीनी मिलों ने पेराई सत्र आरंभ होने के एक माह बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इसलिए इन मिलों से पुराना व नया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष ईश्वरचंद आर्य, डा. अरुण कुमार, अनुज सिंह, आनंद कुमार, नवाब अहमद, खलील ठेकेदार, राजेश त्यागी, सगवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed