फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंडरपास के लिए भाकियू ने दिया धरना

अंडरपास के लिए भाकियू ने दिया धरना

Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए भाकियू ने दिया धरना
नागल (सहारनपुर)। गांव बसेड़ा के निकट मंगलवार को एपको प्लांट पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर भाकियू बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर आ कर उन्हें आश्वस्त नहीं करता तब तक धरना जारी रहेगा। बाद में पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी द्वारा वार्ता के लिए बुलाए जाने पर धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

धरने पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि फोर लेन निर्माण में क्षेत्रीय लोगों की अनदेखी की गई है। बस स्टैंड नागल सधारणसिर, बसेड़ा खटौली रोड में कोई अंडरपास नहीं बनाया गया। जबकि, इस क्षेत्र के गांव वालों का गन्ना बजाज शुगर मिल गांगनौली में सप्लाई होता है। हजारों बच्चे हाईवे के दूसरी ओर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। वहीं, गांव वालों के दोनों ओर खेत हैं। अंडरपास न बनने से जहां ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होगी, वहीं हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि अब लड़ाई आरपार की होगी।
विज्ञापन

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि किसान की फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े। देर शाम इंस्पेक्टर छोटे सिंह ने फोन पर एसडीएम से वार्ता के बाद समस्या के हल के लिए पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी से बुधवार को सहारनपुर जिला मुख्यालय पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर मुख्य रूप से मनमोहन सिंह, मुकेश तोमर, जगपाल सिंह, अरुण राणा, अशोक, मेवाराम, संजील चौधरी, कुशलपाल राणा, पिरथी सिंह, काला, अंकुर, बबलू, राजबीर, पप्पू, प्रदीप राणा, कृपाल सिंह, सुलेमान, जोगेंद्र शर्मा, रामू वालिया, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed