{"_id":"5a30237f4f1c1b79548c310d","slug":"151513104255-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल रहमान ने ली बेहट नगर पंचायत चेयरमैन पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल रहमान ने ली बेहट नगर पंचायत चेयरमैन पद की शपथ
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार को बेहट नगर पंचायत के नव निर्वाचित चेयरमैन एवं सभासदों ने एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
बस स्टैंड स्थित एक प्लाट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले एसडीएम वैभव शर्मा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन द्वारा सभासदों को शपथ दिलाई गई। कुल 13 सभासदों में से 12 ने शपथ ली। शपथ लेने वाले सभासदों में वार्ड नंबर एक सावित्री देवी, वार्ड नंबर दो विजय कुमार, वार्ड नंबर तीन से शाहिना, वार्ड नंबर चार से रविकांत, वार्ड नंबर पांच से आरिफ नबी, वार्ड नंबर छह से सलीम, वार्ड नंबर आठ से रिहाना, वार्ड नंबर 9 से सरवत रूही, वार्ड नंबर 10 से आरिफ मंसूर, वार्ड नंबर 11 से फराज अहमद, वार्ड नंबर 12 से शाहिदा व वार्ड नंबर 13 से हेमंत जैन शामिल है। शपथ के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं सभासदों ने चुनाव के दौरान किए गए अपने वायदों को पूरा करने का संकल्प दोहराया और लोगों को भरोसा दिलाया कि वें भाईचारे की भावना के साथ विकास कार्य कराएंगे।
समारोह में लियाकत अली एडवोकेट, मजाहिर राणा, आलोक तनेजा, हाजी अहसान कुरैशी, अजय जैन, ब्रिजेश जैन, संजीव कर्णवाल उर्फ बोबी, पूर्व सभासद मुस्तकीम अय्यूबी, जिनेंद्र जैन, सुरेश शर्मा, पीरू मियां, मो. अहमद काजमी एडवोकेट, नफीस अहमद, अब्दुल मालिक, हाजी सद्दीक, टीपू सुल्तान, जरीफ अहमद, मो. इकराम आदि की मौजूदगी रही।