फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुल्तानलपुर चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बसपा का कब्जा

सुल्तानलपुर चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बसपा का कब्जा

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानलपुर चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बसपा का कब्जा
चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बसपा का कब्जा
विज्ञापन


सहारनपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में बसपा प्रत्याशी अकबर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के इमरान को करीब 701 वोटों से शिकस्त दी। यही नहीं वार्ड सदस्यों के चुनाव में भी बसपा ने सभी को पीछे छोड़ा और 13 में से 8 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि, शेष 5 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।
सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। साढ़े 10 बजे पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी अकबर ने डेढ़ सौ से अधिक की बढ़त से निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद इमरान से आगे रहे। उसके बाद यह बढ़त चलती ही गई। सातवें राउंड में शाम साढ़े तीन बजे तक हुई मतगणना में बसपा पूरी तरह से हावी रही। सिर्फ छठे राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी को करीब ढाई सौ वोटें अधिक मिली। लेकिन, अन्य किसी भी चक्र में बसपा ने कांग्रेस को आगे नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

-----
चिलकाना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को मिले वोट
अकबर (बसपा) 5143
मोहम्मद इमरान (कांग्रेस) 4442
इरफान (सपा) 110
हुकुम सिंह (भाजपा) 739
नोटा 16
-----
पोस्टल बैलेट वोट भी बसपा को
सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत के सदस्य एवं अध्यक्ष पद के लिए दो पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त हुए। दोनों ही पोस्टल बैलेट वार्ड नंबर तीन के लिए भेजेे गए थे। जिन्होंने वार्ड तीन के बसपा प्रत्याशी को अपना वोट दिया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए भी दोनों ने बसपा को ही अपना वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो सौ से अधिक मतपत्रों पर मिले अंगूठों के निशान
चिलकाना में मतपेटियों को खोला गया तो उनमें दो सौ से भी अधिक ऐसे मतपत्र मिले जिन पर निशान लगाने की बजाय लोगों ने अंगूठा लगा दिया। जबकि, 50 मतपत्र ऐसे मिले जिस पर किसी ने कोई निशान ही नहीं लगाया था। कोरा ही मतपत्र पतपेटियों में डाल दिया गया।

------
कंप्यूटर ही नहीं चले
चिलकाना की मतगणना तो होती रही, लेकिन उनकी फीडिंग ही शाम तक नहीं की गई। कर्मचारी कभी कंप्यूटर में खराबी बताते रहे तरे कभी प्रिंटर में खराबी तो कभी नेटवर्क न आने का बहाना बनाते रहे। नतीजा यह रहा कि शाम तक मतगणना के आंकड़ों की फीडिंग नहीं हो सकी। सुल्तानपुर चिलकाना के आंकड़ों की रात तक फीडिंग ही चलती रही। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed