{"_id":"5a0358164f1c1b65548bbe48","slug":"151510168598-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने समाप्त कराया आंगनबाड़ियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने समाप्त कराया आंगनबाड़ियों का धरना
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस ने फिलहाल समाप्त करा दिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एक दिसंबर से दोबारा आंदोलन शुरू करने की बात कही।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में 18 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए थे। बुधवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया। एसपी सिटी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया।
जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि मांगें पूरी ना होने तक हम किसी भी सूरत में आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। रामलीला मैदान की जगह अब आंदोलन ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामलीला मैदान से दोबारा धरने की शुरूआत होगी। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी ताकत सरकार दिखा देंगे। रीता चौधरी ने कहा कि हम किसी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं है। गीता शर्मा ने एकजुट होकर आंदोलन को कामयाब बनाने का आह्वान किया। इसमें पारुल राय, कमला शर्मा, सुधा धीमान, अर्चना शर्मा, सुमन, जूली, रीति, रमा, नीलम, आरती सैनी, पिंकी शर्मा, गायत्री, जय देवी, नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहे।