फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सपा ने घोषित किए चेयरमैन पद के प्रत्याशी

सपा ने घोषित किए चेयरमैन पद के प्रत्याशी

Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सपा ने घोषित किए चेयरमैन पद के प्रत्याशी
सपा ने घोषित किए चेयरमैन पद के प्रत्याशी
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा एमएलसी और नगर निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने सोमवार को नगर निकायों में पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा की। नगर निगम मेयर पद के लिए सपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर सपा के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएं। साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में एमएलसी राकेश यादव ने नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की। नगर निगम में मेयर पद के लिए साजिद चौधरी का उम्मीदवार बनाया गया है। नगर पालिका परिषदों में गंगोह से नसीमा मलिक, देवबंद से बाबू अहमद मलिक, नकुड़ से खालिद खान और सरसावा से प्रमोद पंवार को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायतों में बेहट से मोहम्मद सिददीक, सुल्तानपुर चिलकाना से इरफान कुरैशी, रामपुर मनिहारान से बिजेंद्र, अंबेहटा पीर से रेशमा मलिक, नानौता से शाहिस्ता बेगम और तीतरों से मनोज को चेयरमैन पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह गुर्जर, एमएलसी साहब सिंह सैनी, नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, अली खान, सरफराज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed