फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बच्चों ने कचरे से बनाई बेशकीमती वस्तुएं

बच्चों ने कचरे से बनाई बेशकीमती वस्तुएं

Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने कचरे से बनाई बेशकीमती वस्तुएं
सहारनपुर (सहारनपुर)। शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में आयोजित अंतराग्नि कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने वेस्ट मैटीरियल थिंग्स प्रतियोगिता के तहत कचरे से उपयोगी और बेशकीमती वस्तुएं बनाकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत डांस-ड्रामा, ज्वैलरी डिजाइनिंग, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, वेस्ट मैटीरियल थिंग्स, कुकिंग विदआउट फायर, साइंस टेक्नोलॉजी और साहित्यिक प्रतियोगिता आदि कराई गईं। इसमें शहर के अनेक पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत और टीम के रूप में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पाइनवुड ने पहला, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल और माउंट लिट्रा ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन पर प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने प्रतिभागियों के प्रयास को सराहा। मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों ने विद्यार्थियों को एक दूसरे से मिलने, टीम के रूप में काम करने, नेतृत्व करने का मौका मिलता है। साथ ही उनकी प्रतिभा में भी निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed