{"_id":"59f4d5bd4f1c1bd0538b9e78","slug":"151509217725-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में निकला मरा हुआ मेंढ़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में निकला मरा हुआ मेंढ़क
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील में निकला मेढक, हंगामा
सहारनपुर। गांव सांवलपुर नवादा के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में मरा मेढक निकला। एनजीओ ने सब्जी और चावल भेजे थे। विरोध में ग्रामीणों और बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत ब्लॉक बलियाखेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी से की है। गांव सांवलपुर नवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मिथलेश और बेइला देवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर मध्यावकाश के दौरान जब बच्चों को मिड-डे मील बांटा गया तो चावल के अंदर मरा हुआ मेढक निकला। विद्यालय में एक एनजीओ रोजाना मिड-डे मील भेजता है। शनिवार को चावल और सब्जी भेजे गए थे। समय रहते उनकी नजर मरे हुए मेढक पर पड़ गई। खाने को बांटने से रोक लिया गया। मामले का पता चलने पर गांव के लोग भी स्कूल में एकत्र हो गए। विरोध में बच्चों ने विद्यालय परिसर में ही प्रदर्शन किया। गांव के ही डा. प्रभु दयाल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।