फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सैनी समाज ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

सैनी समाज ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

Sun, 01 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सैनी समाज ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती
सैनी समाज ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। सैनी समाज की ओर से अखंड भारत की रचना करने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को मोहल्ला सैनी सराय में कार्यक्रम में सैनी कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि जब सम्राट अशोक ने कलिंग पर विजय प्राप्त की तो उन्होंने एक लाख लोगों का नरसंहार अपनी तलवार से किया। तब उन्होंने बौद्ध धम्म की दीक्षा लेते हुए पूरे विश्व में शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए अपने पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को प्रचार-प्रसार के लिए भेजा।
विज्ञापन

संस्थापक मांगेराम सैनी ने कहा कि सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाह और कांबोज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज के लोगों को गौतम बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट बिंदुसार, सम्राट अशोक, वृहदत्त मौर्य, महात्मा ज्योतिबा फूले, सावित्री बाई फूले और शहीद उधम सिंह कांबोज के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्षता अशोक सैनी और संचालन विकास सैनी व राजू सैनी ने किया। इस दौरान श्याम सिंह, सोमपाल सैनी, संदीप, रमेशचंद, दीवान सैनी, गोपाल सैनी, महेश कुशवाह, अंकित सैनी, कर्म सिंह, अंजना, नेहा, दीपा, रमा, सुरेंद्रपाल, हरपाल, राजसिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह, ऋषिपाल, कंवरपाल, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed