फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी के चरणों में हाजिरी लगाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी के चरणों में हाजिरी लगाई

Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी के चरणों में हाजिरी लगाई
बेहट (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के चरणों में हाजिरी लगाई और पूजा अर्चना की। इससे पूर्व उनके द्वारा धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रथम पूजा बाबा भूरादेव की गई।
विज्ञापन

सिद्धपीठ में मां भगवती के दर्शनों के लिए जाते समय बेहट में शाकंभरी तिराहे और फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सूबे में होने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ता कड़ी मेहनत और लगन के साथ चुनाव की तैयारियों में लग जाए। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव को भी कार्यकर्ता ध्यान में रखें और जनता के बीच जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताए। जनता की समस्याओं का समाधान कराएं। यदि कोई अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करता, तो पार्टी हाईकमान को अवगत कराएं। अधिकारियों को साफ तौर से कह दिया गया है कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के बारे में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिद्धपीठ के कायाकल्प को लेकर संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

इस दौरान देवबंद विधायक कुंवर ब्रजेेश, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, डॉक्टर सुरेंद्र चौहान, राजकुमार त्यागी, करण सिंह चौहान, सुरेश चौहान, अतुल फंदपुरी, अरुण शर्मा, सुभाष सैनी, मांगेराम शर्मा, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, अखिल वत्स, राकेश चौहान, डॉक्टर रमेश कुमार ,राजकुमार खेड़ी, गौरव राणा, राहुल कश्यप, गौरव शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, बलबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed