{"_id":"59cbfa574f1c1b72548b4ba2","slug":"151506540119-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लंका दहन तो कहीं अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लंका दहन तो कहीं अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रामलीला भवन पर श्री विष्णु कला मंडल के रंगमंच पर मंगलवार की रात विभिषण शरणागत, रामसेतु निर्माण और अंगद व रावण संवाद का मंचन किया गया।
रामलीला में दिखाया गया कि रावण द्वारा विभिषण को अपने राज्य से निकाल दिया जाता है। तब विभिषण भगवान श्रीराम से शरण मांगता है। जिस पर भगवान राम उसे अपनी शरण में ले लेते हैं। इसके अलावा भगवान राम वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई कर देते हैं, तो रास्ते में समुद्र पड़ता है। उस पर नल-नील द्वारा रामसेतु का निर्माण किया जाता है। उसके बाद अंगद राम का दूत बनकर रावण के पास जाता है और माता सीता को प्रभु राम को सौंपकर माफी मांगने को कहते हैं। इस मौके पर नरेश मित्तल, विजेश कंसल, नितिन गुप्ता, गगन मित्तल, वतन गर्ग आदि रहे। आबकारी रोड पर श्री राम जानकी सेवा समिति के रंगमंच पर हनुमान द्वारा माता सीता की खोज करना, अशोक वाटिका उजाड़ना आदि लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। वहीं, मेघनाद हनुमान को बांधकर रावण के सम्मुख ले जाता है। जहां रावण हनुमान की पूंछ में आग लगवा देता है। जलती पूंछ से हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जला डालते हैं। इस मौके पर राजकुमार सर्राफ, विवेक तायल, अश्वनी सिंघल, लोकेश वत्स, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।