फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेल प्रतियोगिता में हंगामा, घंटों रुके रहे खेल

खेल प्रतियोगिता में हंगामा, घंटों रुके रहे खेल

Tue, 26 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में हंगामा, घंटों रुके रहे खेल
खेल प्रतियोगिता में हंगामा, घंटों रुके रहे खेल
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईओएस आरके तिवारी की किसी बात से नाराज प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने सोमवार से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता बीच में ही रोक दी। इसकी वजह से घंटे भर खेल रुके रहे। डीआईओएस द्वितीय रविदत्त शर्मा द्वारा किसी तरह मनाने के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक माने। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराई गईं।

तीन दिवसीय 68वीं जिला स्तरीय बालक और बालिका खेल प्रतियोगिता सोमवार से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। उद्घाटन डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर ही कुछ शिक्षकों की नाराजगी नजर आने लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डीएम की मौजूदगी में संचालन को लेकर माइक की छिना झपटी हुई। डीएम और एसएसपी के निकलते ही मौजूदा प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने प्रतियोगिता का बहिष्कार कर दिया। आरोप था कि डीआईओएस आरके तिवारी ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की कार्य करने की नीयत पर सवाल उठाए हैं, जो तमाम शिक्षक वर्ग का अपमान है। बहिष्कार की वजह से खेल एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। इस दौरान शहर के साथ ही देहात के विद्यालयों से आए करीब 500 खिलाड़ियों को खासी परेशानी हुई। मामला बिगड़ता देख डीआईओएस द्वितीय ने किसी तरह नाराज प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को मनाया। इसके बाद ही खेल कराए गए। घंटों खेल रुकने की वजह से पहले दिन केवल दो दौड़ कराई जा सकीं। उधर, प्रतियोगिता के संयोजक गुफरान आलम ने बताया कि डीआईओएस की किसी बात से नाराज होने की वजह से प्रतियोगिता कुछ देर के लिए रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed