{"_id":"59c803d24f1c1bb2688b6291","slug":"151506280402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य न्यायाधीश ने जानी वुडकार्विंग की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य न्यायाधीश ने जानी वुडकार्विंग की बारीकियां
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायाधीश ने जानी वुडकार्विंग की बारीकियां
सहारनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले रविवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्य न्यायाधीश अंबाला रोड स्थित वुडकार्विंग यूनिट में पहुंचे और एक्सपोर्टर मो. औसफ गुड्डू से मुलाकात कर वुडकार्विंग की बारीकियां जानी।
मुख्य न्यायाधीश को सहारनपुर में वुडकार्विंग के पूरे इतिहास की जानकारी दी गई और इससे मिलने वाले रोजगार के बारे में बताया गया। वुडकार्विंग के जरिए लाखों लोगों को मिल रहे रोजगार की बात सुनकर उन्होंने इसकी पूरी जानकारी ली। उन्होंने वुडकार्विंग उद्यमियों को इस उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए और मेहनत करने की सलाह दी। वुडकार्विंग एक्सपोर्टर मो. औसफ गुड्डू ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश लकड़ी की नक्काशी के कारोबार के बारे में जानना चाहते थे। उन्हें लकड़ी से लेकर तैयार होने वाले उत्पाद के बारे में जानकारी दी और बनने वाले उत्पादों को दिखाया भी गया। उन्होंने इस उद्योग को बढ़ाने की सलाह दी ताकि और लोगों को इसके जरिए रोजगार से जोड़ा जा सके। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक के लिए चले गए। बताया गया कि रविवार की रात बैठक के बाद वे देहरादून रवाना हो जाएंगे।