{"_id":"59c2c48d4f1c1b9a688b5a4a","slug":"151505936525-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बेरोजागरों को तत्काल ऋण वितरण की कार्यवाही करें- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बेरोजागरों को तत्काल ऋण वितरण की कार्यवाही करें- डीएम
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा है कि बैंक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को तत्काल ऋण वितरण करें। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने तीन वर्षों तक सुचारु रूप से अपने उद्यम स्थापित कर रखे हैं, ऐसे बेरोजगारों को तत्काल सब्सिडी की धनराशि जारी की जाए। बैंकों द्वारा अनावश्यक रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत चयनित बेरोजगारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए बैठक में बिना सूचना के उपस्थित न होने वाले बैंक अधिकारियों का जवाब तलब किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि बैंक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय अवधि के भीतर ऋण की धनराशि प्राप्त हो जाए। बेरोजगारों को ऋण स्वीकृत के समय ही बताया जाए कि उनके द्वारा बैंक में क्या-क्या दस्तावेज जमा कराने हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों द्वारा लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से पत्रावलियों को पूरा कराने के लिए परेशान किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर बेरोजगारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों की सब्सिडी केवल बैंक के पेपर वर्क के द्वारा रुकी हुई है, तत्काल ऐसे प्रकरणों का निस्तारण करा दें। बैंक के कार्यों से यदि किसी लाभार्थी को सब्सिडी का भुगतान नहीं होता है तो ऐसे बैंक अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘स्टार्ट अप’ योजना के अंतर्गत एक महिला व एक अनुसूचित जाति के उद्यमी को प्रत्येक बैंक एक-एक ऋण आवश्यक रूप से स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों का लोन स्वीकृत हो चुका है, हर स्थिति में एक सप्ताह के भीतर धनराशि लाभार्थी के खाते में पहुंच जानी चाहिए। संयुक्त आयुक्त उद्योग कल्पना ने बताया कि इस वर्ष 40 लाभार्थियों के सापेक्ष 34 आवेदन स्वीकार किए गए है जबकि अब लक्ष्य में वृद्धि करते हुए 100 लाभार्थियों को योजना का लाभ देना है। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विजय बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी बैंकों के कोआर्डिनेटर एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
------------
21 और 22 को होगा फायरिंग अभ्यास
सहारनपुर। उपजिलाधिकारी बेहट ने बताया कि रेंज कोठारी लाट, थाना बिहारीगढ़ स्थित फायरिंग रेंज में 21 सितंबर से 22 सितंबर 2017 तक दो दिन के लिये फायरिंग अभ्यास किया जायेगा। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया है कि रेंज क्षेत्र में फायरिंग के समय स्वयं व अपने पशुओं को लेकर न जाएं।