{"_id":"59a1d7a24f1c1bed1d8b4c02","slug":"151503778722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला गुघाल की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला गुघाल की तैयारियां शुरू
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला गुघाल की तैयारियां शुरू
सहारनपुर। मेला गुघाल के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए ही शनिवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम से लेकर अन्य विभागों के अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
डीएम ने नगर आयुक्त से कहा कि मेले का आयोजन नगर निगम द्वारा कराया जाता है। मेले में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। खाने-पीने की दुकानों पर डस्टबीन रखवाई जाए ताकि खाद्य पदार्थ खाने के बाद लोग इधर-उधर गंदगी ने फैलाएं। प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर और गैस लैंपों आदि की व्यवस्था की जाए। अग्निशमन अधिकारी से कहा कि पर्याप्त संख्या में गाड़ी रखी जाये ताकि आवश्यकतानुसार गाड़ी प्रयोग में लायी जा सके।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मेला अधिकारी बनाया है। उन्होंने कहा कि दुकानों, झूलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति उन्हीं से ली जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को मेले में कैंप लगाने और एंबुलेंस रखे जाने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट, नगर पलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। मेले में आने वाली महिलाओं की संख्या अधिक होती है। इससे छेड़खानी और चेन, पर्स छीनने की घटनाओं की संभावना रहती है। एसएसपी बबलू कुमार ने मेले में पर्याप्त महिला पुलिसकर्मी ले जाने का आश्वासन दिया और बताया कि महिला पुलिस चौकी भी बनवायी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों से ढीले तार ठीक करने, दुकानदारों को विद्युत कनेक्शन देने और आपूर्ति बेहतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढी के अलावा अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।